RAIPUR : किसान ने राज्यपाल से मांगी इच्छा मृत्यु…, जानिए क्या है मामला

रायपुर । प्रदेश के राजधानी के पास स्थित बसना गांव का एक किसान सूदखोरों से इतना परेशान हो गया कि उसने राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की गुहार लगा है। पीड़ित किसान का कहना है कि उसने खेती के लिए तीन अलग-अलग लोगों से ब्याज पर कर्ज लिया था, जिसका करीब 10 गुना ज्यादा वापस कर चुका है। उसके बाद भी सूदखोर उसे परेशान कर रहे हैं। किसान ने बताया कि, एक आरोपी ने उसका ट्रैक्टर बेच दिया है। दूसरे ने फर्जी दस्तावेज के जरिए चेक बाऊंस के केस में फंसा दिया है। जिससे वह काफी परेशान है।

किसान की दी गई जानकारी के अनुसार, बसना थाने से लेकर जगह-जगह गुहार लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला है, इसलिए अब किसान बेदलाल साव ने राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button