CG : ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरिए को पुलिस ने लाखो रूपये के सामान के साथ किया गिरफ्तार

दुर्ग । प्रदेश में सट्टा-पट्टी खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया और 5 सटोरियों को पकड़ने में सफलता भी मिली। बता दे कि पुलिस की टीम ने स्मृति नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सट्टा-पट्टी लिखने वालों के ठिकानों में दबिश दी गई। इस दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
आपको बता दे की आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, एलइडी टीवी, केलकुलेटर, पेन ड्राइव ,नगदी रकम 9030 रुपए जप्त कुल कीमती 01 लाख रुपए बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि भिलाई में रहकर सट्टेबाज नागपुर में भी काम करते थे ।




