VIDEO: बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम मोदी, कहा- नन्हे दोस्तों के साथ खेलने का मजा ही कुछ और है

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी गंगटोक में स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल का आनंद लिया। पीएम ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन।”
Source link




