रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री हुए सेल्फ क्वारेंटाइन,ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। आमजनता, कोरोना वारियर्स सहित कई लोग बड़ी संख्या में संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। रविवार को जानकारी सामने आई है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वयं को क्वारेंटाइन कर लिया है।

मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

29 अक्टूबर को मरवाही यात्रा के दौरान मंत्री टीएस सिंहदेव उनके संपर्क में आए थे। इस कारण मंत्री टीएस सिंहदेव ने एहतियातन खुद को क्वारेंटाइन किया है। उन्होंने अपील की है कि जो भी विधायक पारसनाथ राजवाड़े के संपर्क में आए हैं वे चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button