#Social

Raisen: भानपुर गंज में शरद पूर्णिमा पर दूषित मावा के लड्डू खाने से सात लोग बीमार


Raisen रायसेन । जिले के गैरतगंज ब्लॉक के देवरी गंज गांव में बीती रात शरद पूर्णिमा पर दूषित मावा के लड्डू खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए।बीमार हुए सभी लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर सुबह चार बजे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल गैरतगंज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा सभी का इलाज किया गया। ग्रामीणों ने बताया की शरद पूर्णिमा पर उनके द्वारा बाजार से मावा खरीद कर लाए थे ।मावा के लड्डू बनाकर पूजा अर्चना करने के बाद सभी ने खा लिए जिसके बाद बारी-बारी से सब की तबीयत बिगड़ती गई। उल्टी दस्त से प्रभावित मरीजों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
यह लोग हुए बीमार….
केसरबाई 35 साल मोनिका -19 साल, कमल 40 साल, माया 30 साल,अर्जुन 13 साल, रमाकान्त 14 साल,लखन 18 साल, इसमें से माया बाई की हालत में अभी सुधार नहीं है उनको फिर से गैरतगंज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button