राजनांदगांव – गैस का रिसाव होने के बाद अस्पताल में हड़कंप, एक मरीज की मौत

राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर आई है। यहां मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर का रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीती रात करीब डेढ़ बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर में लीकेज हो गया।

गैस का रिसाव होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाला है। अभी ICU में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है।

वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए गैस के रिसाव से एक मरीज के मौत की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार ICU वार्ड में 9 अति गंभीर मरीज भर्ती थे। इस दौरान गैस का रिसाव होने से एक की मौत की खबर है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही अस्पताल प्रबंधन इस पर मीडिया को बयान देगी।

Related Articles

Back to top button