छत्तीसगढ़राजधानीशहर एवं राज्य

फर्जी, अश्लील सीडी बांटने वाला जेल नहीं जाएगा तो कहां जाएगा- रमन सिंह, घड़ियाली आंसू बहाकर सिंपैथी बटोर रहे हैं भूपेश

रायपुर।    आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारवार्ता कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव दौरे और बीते 4 वर्षों में कांग्रेस सरकार द्वारा राजनांदगांव के विकास हेतु नहीं किये गए कार्यों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
बीते 4 सालों में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को लुटने के बाद भेंट मुलाक़ात का जो नौटंकी की है उस विषय पर चर्चा करते हुए डॉ. रमन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बीते 4 सालों से राजनांदगांव के विकास कार्यों को रोक रखा है और अब माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डांट मुलाकात करते हुए राजनांदगांव पहुंचकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल राजनांदगांव में बयान दिया था कि उनकी माता को पुलिस थाने में बिठाकर रखा था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि कभी भी उनके परिवार को कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही थाने में बुलाया गया लेकिन ये कहते फिर रहे हैं कि हमें थाने में बुलाकर अपमानित किया गया मुझे लगता है कि उन्हें अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठ बोलकर तथा भावनात्मक बातें करके सहानुभूति बटोरने का कार्य बंद करना चाहिए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा तत्कालीन मंत्री की झूठी अश्लील सीडी फ़ैलाने के बाद भी डॉ. रमन सिंह द्वारा उन्हें जेल में डालने के बयान पर बात करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल ये कह रहे हैं कि डॉ. रमन सिंह ने मुझे जेल में डाल दिया जबकि इसकी जाँच केंद्र की एजेंसी CBI द्वारा हुई और केस दिल्ली में चल रहा है और ऐसा घिनौना कार्य करने वाले किसी भी आदमी के साथ ये होगा ही इतना बड़ा अपराध सार्वजनिक रूप से कर के कोई उसे छुपा नहीं सकता।
गौरतलब है कि बीते 4 सालों से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में होने के बावजूद न अपने मामले सुलझा पा रही है और न प्रदेश के, आय दिन उलटी सीधी बयानबाजी करके अपने कारनामों और असफलता को छुपाने के प्रयास करती रहती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button