छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

ED ने फिर दी दबिश, कांग्रेस नेता, IAS और कारोबारी निशाने पर, कोयला घोटाले से जुड़े हैं तार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह एक बार फिर ईडी ने दबिश दी है। तड़के करीब चार बजे ही ईडी की टीमें राजधानी रायपुर सहित दुर्ग और बिलासपुर में अलग-अलग जगहों पर पहुंची और छापा मारा। ईडी ने अधिकारी, नेता और व्यापारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की है। आईएएस के रायपुर और दुर्ग निवास पर ईडी ने छापा मारा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एक बड़े कांग्रेसी नेता के घर पर भी कार्रवाई हुई है। टीम ने दो व्यापारियों के  रायपुर और बिलासपुर स्थित निवास पर भी ईडी की टीमों ने छापा मारा है।

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह-सुबह ही सभी के निवास पहुंच गई थी। बता दें कि आज तड़के ईडी की टीम ने कलेक्टर बंगला के बगल में बने निगम आयुक्त के बंगले में ईडी की टीम दबिश दी है। टीम छापेमारी की खबर के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सूत्र बताते है कि सीजी नंबर की दो इनोवा गाड़ियों में ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं छापे के खबर लीक होने की खबर भी उड़ रही है। क्योंकि कल आयुक्त कोरबा से नदारद थे और बंगले में ड्यूटी करने वाले सारे कर्मचारी बदल दिए गये हैं। इससे छापे की खबर लीक होने की बात को बल मिल रहा है।

बता दें कि ईडी की टीम दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंची। इसके बाद रायपुर से कोरबा गई। ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी घर के अंदर और बाहर तैनात हैं। रायपुर के जोरा में दास फैमली के यहां जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button