RAPE CASE : चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Delhi दिल्ली। दिल्ली के रानी बाग इलाके में चलती स्लीपर बस में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बस को जब्त कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब पीड़िता ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक, सरस्वती विहार इलाके में बस स्टॉप के पास पीड़िता को बस में खींचकर वारदात को अंजाम दिया गया। बाद में उसे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास उतार दिया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।
जांच में सामने आया है कि घटना में इस्तेमाल बस बिहार के गोपालगंज आरटीओ में रजिस्टर्ड है और उसका नंबर BR-28P 3949 बताया जा रहा है। बस का संचालन एक निजी ट्रेवल्स कंपनी द्वारा किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि घटना के समय बस में और कौन-कौन मौजूद था तथा क्या किसी अन्य की भूमिका रही है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पीड़िता की स्थिति को लेकर भी मेडिकल जांच कराई जा रही है।
Source link


