छग में कोरोना का कहर, एक ही दिन में सर्वाधिक केस मिलने का रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटे में कोरोना ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। प्रदेश में बुधवार को 86, गुरुवार को 93 मरीज मिलने के बाद आज शुक्रवार को आज तक 63 नये कोरोना मरीज मिल चुके हैं।

कोरबा में एक ही दिन में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिलने का रिकार्ड टूट गया है। कोरबा में एक साथ 40 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें से सभी प्रवासी मजदूर हैं। इन मजदूरों में 36 मरीज कुदूरमाल, 2 जरगा और 2 हरमंगला क्वारंटीन सेंटर के हैं।

  • वहीं बलौदाबाजार से 2, राजनांदगांव से 2, बलरामपुर से 1, रायपुर से 3, कोरिया से एक और रायगढ़ से 13 नये मरीज अब तक मिले हैं।

Related Articles

Back to top button