#Social

CG: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत


Kanker. कांकेर। कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल क्षेत्र में रविवार को कोड़ेकुर्सी-कराकी मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। ग्राम गुरदाटोला के पास विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। तेज रफ्तार के कारण हुई टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप कोमरा (निवासी सुरूंगदोह) और कृष्णा कोवाची (निवासी ग्राम भुरके) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 से 26 वर्ष के बीच थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गकोंदल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति चिंताजनक है। जरूरत पड़ने पर उन्हें कांकेर रेफर किया जा सकता है। दुर्गकोंदल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button