भानुप्रतापपुर में कांग्रेस ने तो गुजरात में भाजपा ने बनाया जीत का रिकार्ड, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार

हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के साथ-साथ यूपी में एक लोकसभा सीट, दो विधानसभा सीट, उड़ीसा की एक विधानसभा सीट और छत्तीसगढ़ की भानूप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज शुरू हुई। प्रारंभिक रुझान इस प्रकार रहे :
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापुर के लोगों को आज उनका अगला विधायक मिल जाएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। अभी तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी 15000 से अधिक मतो की लीड ले चुकी है। छत्तीसगढ़ के अलावा देश की बात करें तो गुजरात में सारे रिकार्ड तोड़ते हुए भाजपा 155 सीटों पर लीड ले चुकी है वहीं हिमाचल में उम्मीद के मुताबिक कांग्रेस 37 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुकी है। देश के अन्य प्रदेशों में उपचुनाव में अभी तक भाजपा ने बाजी मारी है।
भानुप्रतापुर उपचुनाव की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं और 19 राउंड में मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतगणना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
सूत्रों के मुताबिक भानुप्रतापपुर उपचुनाव के पहले राउंड में कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी- 3397 मतों से आगे थीं, भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम- 1490 मत तथा अकबर कोर्राम को 1196 मत मिले थे यानी कांग्रेस खासी लीड में थी।
गुजरात
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। सुबह करीब 10 बजकर 55 मिनट पर बीजेपी 149 सीटों पर आगे चल रही थी। कांग्रेस में भारी गिरावट देखी गई। वह केवल 19 सीटों पर आगे चल रही थी। आम आदमी पार्टी (आप) नौ सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से भाजपा को वोट देने और सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की अपील की थी।मामले सामने आए: केंद्र सरकार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हर्ष सांघवी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर जैसे पार्टी के बड़े चेहरे अपनी-अपनी विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। गुजरात में जीत माकपा के अलावा बीजेपी को लगातार सात विधानसभा चुनाव जीतने वाली एकमात्र पार्टी बना देगी। 1977 से 2011 तक 34 वर्षों तक पश्चिम बंगाल पर शासन करने वाली माकपा ने भी लगातार सात चुनाव जीते थे।
हिमाचल
हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर है। गुरुवार को पहले दो घंटों की मतगणना के शुरूआती रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुबह करीब 10.15 बजे के रुझानों से पता चला कि कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा भी इतने ही सीटों पर आगे चल रही है। चार निर्दलीय भी अपनी-अपनी सीटों से आगे चल रहे हैं।
उड़ीसा की एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है
युपी उपचुनाव : मैनपूरी लोकसभा से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 10,000 वोटों से आगे, रामपुर विधानसभा से सपा के आसिम रजा आगे,खतौलि विधानसभा से RLD उम्मीदवार मदन आगे चल रहे हैं।
फिलहाल यह रुझान है अंतिम परिणाम देर शाम तक आएगा तब तक खबरों में नतीजों के आंकड़े बदलते रहेंगे अभी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए यह खबर पोस्ट की गई है।