#Social

RJD सांसद संजय यादव को 20 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए कॉल आया

Bihar बिहार: राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें एक व्यक्ति ने 20 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए फोन किया। यादव ने कहा कि फोन करने वाले ने पैसे न देने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। यादव ने पीटीआई से कहा, “शनिवार को मुझे एक व्यक्ति ने रंगदारी के लिए फोन किया और फोन करने वाले ने 20 करोड़ रुपये मांगे। उसने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मैंने इस संबंध में सचिवालय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।” हालांकि, उन्होंने फोन करने वाले का नाम बताने से इनकार कर दिया। सचिवालय थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर संजीव कुमार ने कहा, “सांसद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।” पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button