RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 52nd Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 52वां मुकाबला कल यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने भी 10 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की है और 4 मुकाबलों में टीम को हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस लगातार 3 मुकाबले जीत चुकी है और टीम इस मैच में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी.
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RR vs GT Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने एक मुकाबले में 58 रन से जीत हासिल की थी. वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में बदलाव के साथ उतर सकती है. पिछले मैच में टीम के गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. ऐसे में संदीप शर्मा की वापसी हो सकती है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहेगी. शुभमन गिल, साई सुदर्शन और राशिद खान टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 52वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (RR vs GT 52nd Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला कल यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (RR vs GT 52nd Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला कल यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch RR vs GT 52nd Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला कल यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs GT 52nd T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




