Share Market: बढ़त के साथ खुला बाजार, इन शेयरों में दिख रही तेजी

नई दिल्ली । पिछले सत्र में सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 134.49 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 40,497.72 पर खुला है। खबर लिखे जाने तक यह अधिकतम 40,506.72 अंक तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 48.10 अंक की तेजी के साथ 11,877.50 पर खुला है। खबर लिखने तक निफ्टी अधिकतम 11,877.50 अंकों तक ही गया।

सेंसेक्स मंगलवार सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर शुरुआती कारोबार में 0.30 फीसद या 134.94 अंक की तेजी के साथ 40,498.17 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 0.35 फीसद या 41.50 अंक की तेजी के साथ 11,870.90 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी-50 में 38 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखा।

इन शेयरों में तेजी

शुरुआती कारोबार में मंगलवार सुबह निफ्टी-50 की कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी HINDUSTAN UNILEVER, ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES, JSW STEEL, VEDANTA और YES BANK के शेयरों में देखी जा रही थी।

इन शेयरों में गिरावट

शुरुआती कारोबार में मंगलवार सुबह निफ्टी-50 में शामिल कंपनियों में से UPL, TECH MAHINDRA, INFRATEL, HDFC BANK और HCL TECHNOLOGIES के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी।

भारतीय रुपया

भारतीय रुपया मंगलवार को मजबूती के साथ खुला है। यह आज एक डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की मजबूती के साथ 71.84 पर खुला है। गौरतलब है कि रुपया पिछले सत्र में एक डॉलर के मुकाबले 71.99 रुपये पर बंद हुआ था।

क्रूड ऑयल

क्रूड ऑयल में मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई का वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.23 फीसद या 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 51.55 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल का वायदा भाव 0.25 फीसद या 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 55.91 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button