पुलिस अफसर की पत्नी ने की खुदकुशी, जांच शुरू
पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे पुलिस अफसर की पत्नी ने कल रात जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
बीते 9 फरवरी को देवनाथ की पत्नी सरिता सोमकुंवर ने निज निवास में जहर खा लिया था, ज़हर खाकर उन्होंने अपनी बहन को सूचना दी जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक महिला के पति देवनाथ इस समय मूल विभाग CRPF में सेवाएँ दे रहे हैं। हालिया दिनों तक वे प्रतिनियुक्ति पर PHQ में AIG पद पर पदस्थ थे।
वहीं राजेन्द्र नगर पुलिस ने घटना के संबंध में कहा कि.. क्यों जहर खाया इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।