SPORTS NEWS : रायपुर सेक्टर अंतर महाविद्यालयीन

रायपुर। SPORTS NEWS : छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान मे शासकीय दुधाधारी बजरंग महिला स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के द्वारा रायपुर सेक्टर अंतर महाविद्यालयीन एथलेटिक्स (महिला /पुरुष ) प्रतियोगिता का आयोजन कोटा स्टेडियम रायपुर मे आयोजक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ l

– Advertisement –

Ad image

आयोजक महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर ने जानकारी दी की इस प्रतियोगिता मे 34 महाविद्यालय के लगभग 241 खिलाडी छात्र छात्राओं ने भाग लिया l कार्यक्रम मे उद्घघाटन मे मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ ललित वर्मा पूर्व संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग दुर्ग विश्वविद्यालय, साथ ही डॉ विष्णु श्रीवास्तव, डॉ देवाशीष हाजरा, डॉ प्रकाश चंद्रवंशी मंचसीन थे l कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मे प्रो. सी डी अगासे शारीरिक अध्ययन शाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ रूपेंद्र सिंह चौहान खेल समन्यवयक उच्च शिक्षा विभाग, डॉ रामानंद यदु, डॉ प्रमोद मेने सेवानिवृत क्रीड़ा अधिकारी, प्रमोद ठाकुर, डॉ सुजाता शंभरकर एवं पर्यवेक्षक के रूप में डॉ रेबेका बेन उपस्थित थे l जिन्होंने विजेता प्रतिभागी को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके उत्साहवर्धन किया इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाडी इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाडी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे रायपुर सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे l प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री रवि धनकर का सक्रिय योगदान रहा l

– Advertisement –

Ad image

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग से निष्ठा साहू, मनोज प्रधान, तुलसी पटेल और सभी छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button