खुशखबरीः प्रदेश के पुलिसकर्मियों के वेतन में वृद्धि
रायपुर। सरकार ने पुलिसकर्मियों को वेतनवृद्धि का तोहफा दिया है। आज राज्य सरकार की ओर जारी आदेश में में कांस्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक और इंसपेक्टर रैंक तक के अधिकारियों के वेतन में वृद्धि की गई है तो 1000 और 1200 रुपए है।
गृह विभाग ने अपने आदेश में बताया है कि पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने अपनी रजामंदी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक पदस्थ आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को रिस्पांस भत्ता की पात्रता दी है। आदेश के मुताबिक प्रधान आरक्षक व आरक्षकों को 1000 रुपये प्रतिमाह और ASI, SI और टीआई को 1200 रुपये प्रतिमाह रिस्पांस भत्ता की स्वीकृति दी गयी।

