Thane Banner Collapse: मुंबई से सटे ठाणे में हादसा, बाइक सवार पर गिरा भारी बर्थडे बैनर; सुरक्षा मानकों और अवैध होर्डिंग्स पर उठे सवाल; VIDEO

Thane Banner Collapse: मुंबई से सटे ठाणे में हादसा, बाइक सवार पर गिरा भारी बर्थडे बैनर; सुरक्षा मानकों और अवैध होर्डिंग्स पर उठे सवाल; VIDEO

Thane Banner Collapse

Thane Banner Collapse:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (EEH) के सबसे व्यस्त ‘तीन हाथ नाका’ इलाके में बने एक फुटओवर ब्रिज से अचानक एक भारी-भरकम जन्मदिन का बैनर सीधे नीचे चल रहे बाइक सवारों पर जा गिरा. यह पूरी घटना पीछे चल रहे एक वाहन के डैशकैम में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस हादसे में बाइक चालक की सूझबूझ और हेलमेट की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन पीछे बैठी महिला को चोटें आई हैं.

लाइव कैमरे में कैद हुई घटना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर रोजाना की तरह तेज रफ्तार में गाड़ियां गुजर रही थीं. इसी दौरान तीन हाथ नाका के पास बने फुटओवर ब्रिज पर लगा एक बड़ा राजनीतिक या व्यक्तिगत बधाई का बैनर अचानक हवा के दबाव से टूटकर सीधे नीचे आ गिरा.  यह भी पढ़े: Thane Hoarding Collapse: ठाणे के पोखरण रोड पर बड़ा हादसा, मूसलाधार बारिश के बीच गिरा विशालकाय होर्डिंग, यातायात ठप

 बाइक सवार पर गिरा भारी बर्थडे बैनर

ठीक उसी समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार के सिर पर यह भारी बैनर गिरा. बैनर गिरने से कुछ सेकंड के लिए बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को नियंत्रित किया और किनारे पर रोका.

हेलमेट ने बचाई जान, स्थानीय लोगों में आक्रोश

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गनीमत रही कि बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसने एक बड़े सुरक्षा कवच का काम किया. हालांकि, बाइक के पीछे बैठी महिला के चेहरे और आंखों पर गंभीर चोट आने की आशंका जताई जा रही है.

इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियों और फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल अवैध विज्ञापनों के लिए किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर आम जनता की जान से खिलवाड़ है.

सुरक्षा मानकों और अवैध होर्डिंग्स पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर मुंबई और ठाणे के आस-पास के इलाकों में अवैध रूप से लगाए जा रहे होर्डिंग्स और बैनरों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय निवासियों ने ठाणे नगर निगम (TMC) और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस बात की जांच की जाए कि आखिर किसकी अनुमति से इस व्यस्त हाईवे के ऊपर इतना बड़ा बैनर लगाया गया था.

नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इन अवैध और असुरक्षित बैनरों को नहीं हटाया गया, तो मानसून और तेज हवाओं के इस मौसम में भविष्य में कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है. फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन वीडियो के आधार पर बैनर लगाने वाले जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटे हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button