छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने चखा किसान के घऱ कढ़ी का स्वाद, जिले को मेडिकल कालेज समेत सौगातों की झड़ी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री टीएस सिंहदेव सहसपुर लोहारा पहुंचे हुए है। उन्होंने किसान मोहन के घर कांसे की थाली में छत्तीसगढ़ का पारम्परिक भोजन किया। इस बिच मुख्यमंत्री को भोजन में दाल, चावल, लाल भाजी, गुमी भाजी, भजिया कढ़ी और बड़ी, बिजौडी परोसा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक झलक पाने लोगो की पारा में भीड़ उमड़ पड़ी। कबीरधाम के सहसपुर लोहारा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को करोड़ों की सौगात दी
*मुख्यमंत्री द्वारा सहसपुर लोहारा में भेंट मुलाकात में की गई घोषणाएं :-*
1. कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जायेगी।
2. सहसपुर लोहारा के वार्ड नंबर 09 में नया तालाब का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
3. वार्ड 2-3 में मुक्तिधाम से बासीनझोरी सड़क एवं पुलिया निर्माण।
4. वार्ड 11 में मुक्तिधाम का उन्नयन कार्य किया जायेगा।
5. उड़ियाखुर्द से कौहारी मार्ग पुल पुलिया सहित बनवाया जायेगा।
6. ग्राम खोलवा से ग्राम कुम्हारी सिंघनपुरी तक सड़क निर्माण करवायेंगे।
7. ग्राम घुघरी से ग्राम मरपा तक सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।
8. 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हेतु घटोला जलाशय का निर्माण करवाया जायेगा।
9.पिपरिया में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा
*फोक नदी पर होगा उच्चस्तरीय पुल का निर्माण*
*झलमला में होगा नये ग्राम पंचायत भवन का निर्माण*
*चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल*
*कई गांवों को जोड़ने सीसी रोड और सड़क निर्माण की भी घोषणा*
भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कवर्धा विधानसभा के सुदूर एवं दुर्गम वनांचल ग्राम झलमला पहुँचे। यहां श्री बघेल ने पचराही के शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख सम्रद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का खुमरी पहनाकर और आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर भी मौजूद थीं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम झलमला में कई विकास कार्याें की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन बनाया जाएगा, वहां स्थित हाई स्कूल और कन्या आश्रम में बॉउंड्रीवाल निर्माण, मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाई स्कूल भवन तक सीसी रोड निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने चिल्फी, रेंगाखार और पोड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा की। बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक सड़क निर्माण, कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण, कुसुमघटा से बोइर कछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने झलमला के शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और पढ़ाई-लिखाई तथा छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाइश दी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने झलमला में आम जनता से बातचीत कर जाना कि उन तक योजनाएं पहुंच रही हैं या नहीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल को लोहारीडीह के किसान घनश्याम साहू ने बताया कि उनका 1.50 लाख रूपये का कर्जा माफ हो गया है, जिससे उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अब किसानों का ट्रैक्टर लोन न चुका पाने की वजह से जब्त नहीं हो रहा है। किसानों को पैसा मिल रहा है, वे समय पर अपनी किश्त पटा पा रहे हैं। 01 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो जाएगी। बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। बारदाने के लिए कहीं भी किसान भाइयों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं। हर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में वर्किंग शेड, पहुँच मार्ग, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए 2 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण, महिलाएं और गांव के युवा रोजगार से जुड़ सके। उन्होंने युवाओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा रीपा से लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए काम करें और स्थानीय युवाओं को पर्यटन के रोजगार से जोड़ें।
मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि कितने लोगों का राशनकार्ड बना है, इस पर बड़ी संख्या में आम जनता ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया। चिल्फी गांव के प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर उन्होंने 40 हजार रूपये का लाभ कमाया है। उनके घर में 10 गाय हैं। इससे गोबर बेचकर अच्छी आय हो जाती है। श्रीमती इंदिरा ध्रुवे ने बताया कि आंगनबाड़ी में गर्म भोजन, अंडा और पौष्टिक आहार मिल रहा है, जिससे उनके बच्चे की सेहत लगातार अच्छी हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए हमारी सरकार ने सुपोषण अभियान की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र के बारे में पूछा इस बीच एक हितग्राही ने बताया कि उसका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, जिस पर मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिव तथा तहसीलदार से जानकारी लेते हुए कार्यक्रम खत्म होने तक वस्तुस्थिति बताने कहा। ग्रामीण गोरेलाल ने बताया कि दो साल पहले वनाधिकार मान्यता पत्र मिला, अब भूमि पर खेती कर रहा हूँ। पंजीयन करा कर समर्थन मूल्य में धान बेचा है। वेदकुंवर ने बताया कि उन्होंने 2 हजार गड्डी तेंदू पत्ता बेचा है, जिससे 8 हजार रूपये की आय हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया है। 65 प्रकार के वनोपज खरीद रहे हैं और वैल्यू एडिशन पर काम कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की लोगों से अपील की।
सकरी नदी पर निर्मित उच्च स्तरीय पुल, जिले में विकास की नई इबारत लिखेगा, संपर्क क्रांति लाएगा : भूपेश बघेल
मध्यप्रदेश के जबलपुर-मंडला-रायपुर मार्ग तथा राज्य के निकटतम जिला मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर मुख्यालय के लिए बारहमासी संपर्क बना
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के भेंट- मुलाकात प्रवास के दौरान आज कवर्धा शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के सकरी नदी पर 9 करोड़ 10 लाख की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पुल इस जिले में विकास की नई इबारत लिखेगा और संपर्क क्रांति लाएगा। सकरी नदी पर निर्मित यह पुल शहर का सबसे ऊंचा पुल है। इसके बन जाने के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर, मार्ग तथा राज्य के निकटतम जिला मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर मुख्यालय के लिए बारहमासी संपर्क बना रहेगा। नव निर्मित उच्च स्तरीय पुल के निर्माण होने से बारिश के मौसम में अब मध्यप्रदेश सहित निकटतम जिला मुंगेली, बेमेतरा से संपर्क बना रहेगा। इससे बारह महीने आवागमन की सुविधा मिलेगी। नवीन पुल निर्माण से खुश शहर के लोगों ने पुरानी मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि ब्रिटिशकाल में निर्मित लगभग 100 वर्ष पुरानी सकरी नदी का पुल काफी जर्जर हो गया था, जिसमें बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाने से आवागमन का संपर्क टूट जाता था। इस नदी में उच्च स्तरीय पुल बनाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। वन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने जन आकांक्षाओं और कबीरधाम जिले के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए सकरी नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध भी किया था। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से राज्य शासन द्वारा उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 10 लाख रूपए की स्वीकृति मिली। श्री अकबर ने उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया और पुल निर्माण को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए स्वयं मॉनिटरिंग भी करते रहे, जिसके परिणाम स्वरूप महज 9 माह में उच्च स्तरीय पुल बनकर तैयार हो गया।
मध्यप्रदेश और रायपुर-मुंगेली-बिलासपुर को जोड़ने वाली उच्च स्तरीय पुल महज 9 महीने में बनकर हुआ है।रायपुर-कवर्धा-जबलपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग क्रमांक 30 के सकरी नदी पर पुलमय पहुँचमार्ग का निर्माण कार्य किया गया है। पुल की लंबाई 90 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है। कवर्धा शहर के राष्ट्रीय राज्यमार्ग क्रमांक 30 के सकरी नदी पर पूर्व में निर्मित ब्रिटिश कालीन लगभग 100 वर्ष पुराना था जो प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु में डूब जाता था, जिस वजह से आवागमन अवरूद्ध हो जाता था और शहरवासियों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात में परेशानियों को देखते हुए उच्चस्तरीय नए पुल निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। पुल का निर्माण कार्य 27 जनवरी 2020 को प्रारंभ हुआ और केवल 9 महीने में ही इसे पूरा कर लिया गया। इस पुल के निर्माण में प्रमुख अभियंता से लेकर उपअभियंता तक अनेकों इंजीनियरों की भागीदारी तथा कार्यस्थल पर 15-20 स्कील्ड लेबर एवं 40-50 अनस्किलड लेबर के भागीदारी से यह नवीन पुल बनकर आम जनता की सुविधा के लिए तैयार हुआ है। अब लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। कबीरधाम जिले के नागरिकों ने पुल की सौगात के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पुल के लोकार्पण अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर विधायक पंडरिया श्रीमती ममता चन्द्राकर सहित नीलकण्ठ चंद्रवंशी, छ ग राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सदस्य कन्हैयालाल अग्रवाल संभागायुक्त दुर्ग महादेव कावरे , कलेक्टर जनमेजय महोबे, नगरपालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा राम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कवर्धा की वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, खुलेगा मेडिकल कॉलेज
चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सिंचाई परियोजना, उच्च स्तरीय पुल और सड़क निर्माण सहित कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए कई सौगातें दीं। उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ ही झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन, ग्राम झलमला के हाईस्कूल और कन्या आश्रम में बाउंड्री-वॉल निर्माण, ग्राम झलमला में मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाईस्कूल भवन तक सी.सी. रोड निर्माण, रेंगाखार, चिल्फी, पोंडी और नगर पंचायत पिपरिया में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ग्राम बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक मार्ग निर्माण, कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण, कुसुमघटा से बोइरकछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल, ग्राम सहसपुर लोहारा ब्लॉक सहसपुर लोहारा पथरा पुल, मरपा पुल निर्माण, वार्ड नंबर 09 में नया तालाब का सौंदर्यीकरण, वार्ड 2-3 में मुक्तिधाम से बासीनझोरी सड़क एवं पुलिया निर्माण, वार्ड 11 में मुक्तिधाम के उन्नयन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उड़ियाखुर्द से कौहारी मार्ग पुल-पुलिया सहित ग्राम खोलवा से ग्राम कुम्हारी सिंघनपुरी तक सड़क निर्माण, ग्राम घुघरी से ग्राम मरपा तक सड़क निर्माण तथा 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए घटोला जलाशय के निर्माण की भी घोषणा की




