भूपेश का विधायक बनना भी मुश्किल; मुंगेली की सभा में जमकर बरसे मोदी
मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंगेली के जमकुही में चुनावी आम सभा को संबोधित करने पहुंचे. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का मंच पर भव्य स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का काउंटडाउन शुरू हो गया है.
चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पहले चरण में छत्तीसगढ़ वासियों ने भाजपा को जो समर्थन दिया है, प्यार दिया है उसके लिए धन्यवाद. हर तरफ एक ही गूंज है 3 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ में भाजपा आवत हे. भाजपा के आने का मतलब है, छत्तीसगढ़ का तेज विकास, नौजवानों के सपने पूरे होंगे, महतारी बहनों का जीवन आसान होगा. भाजपा ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया. भाजपा ने मुंगेली जिले का निर्माण किया. भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी. प्रदेश में कांग्रेस के जाने का काउंट डाउन शुरू हो गया है.
पीएम मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा है, वो इस बार कहीं नजर नहीं आयेगी. उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों की दी दीपावली की बधाई. छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल को लेकर पीएम ने कहा, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो ढाई ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ. ढाई साल के कार्यकाल में लूट खसोट कर दिल्ली दरबार मे जमकर पैसे पहुंचाए गए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उनकी स्थिति ये हो गई है कि विधायक बन पाना मुश्किल हो गया है.




