प्लाज्मा थेरेपी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- ICMR के अध्ययन में कोई विशेष फायदा होता नहीं दिख रहा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अगल-अलग जिलों से रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। यहां हालात दिन ब दिन बदतर होते नजर आ रहे हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्लाज्मा थेरेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मं​त्री सिंहदेव ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि प्लाज्मा थेरेपी को लेकर अब तक आईसीएमआर के अध्ययन में कोई विशेष फायदा होता नहीं दिख रहा है। हमें आईसीएमआर की ओर से इलाज की गाइडलाइन नहीं मिली है।

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 63991 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 28195 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 539 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 31505 मरीजों का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button