दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या हुई साढ़े तीन लाख से ज्यादा

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तीन लाख 50 हजार से अधिक हो गई है। एएफपी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष के अंत में महामारी के फैलने के बाद से सोमवार (23 मार्च) तक इतने मामले सामने आए हैं।

पूरी दुनिया में कम से कम तीन लाख 50 हजार 142 संक्रमण, 15,873 मौतें हुई हैं जिनमें अधिकतर मामले चीन (81,093) और इटली (63,927) में सामने आए।आधिकारिक आंकड़े वास्तविक संख्या का कुछ प्रतिशत ही हो सकते हैं क्योंकि कई देश ऐसे मामलों की ही जांच कर रहे हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है।

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार (23 मार्च) को आगाह किया कि कोविड-19 महामारी स्पष्ट तौर पर ‘तेज गति से फैल रही है’। हालांकि, संगठन ने कहा कि प्रकोप के ‘इस रुख को बदलना’ संभव है। संगठन के प्रमुख टेड्रॉस गेब्रयासस ने पत्रकारों से कहा, ‘महामारी तेज हो रही है।’

उन्होंने कहा, ‘पहले मामले से 100,000 मामले तक पहुंचने में 11 दिन लगे, दूसरे 100,000 मामले पहुंचने में भी 11 दिन लगे और तीसरे 100,000 मामले सिर्फ चार दिनों में सामने आए।’ लेकिन उन्होंने कहा, ‘हम असहाय नहीं हैं। हम इस महामारी पर जीत हासिल कर सकते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button