बरसात के समय बढ़ता है डेंगू और मलेरिया का खतरा, ऐसे करें बचाव के घरेलू उपाय..
मानसून ने कई जगहों पर दस्तक दे दी है। आने वाले 15 दिनों में मानसून वहां भी पहुंच जाएगा जहां पर अभी नहीं पहुंचा है। बारिश होने से मौसम में ठंड़क आती है, लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन मानसून के साथ कई तरह की बीमारियां भी आती हैं, बारिश के मौसम में स्किन इंफेक्शन के अलावा डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों के खतरे से बचने के लिए खुद का मच्छरों से बचाव करना बहुत जरूरी है, घरों में इन मच्छरों से बचाव के लिए मॉस्किटो किलर लिक्विड या कॉइल का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बाहर इनसे बचाव के लिए हमें मॉस्किटो रेपेलेंट लगाना पड़ता है।
1. नारियल और नीम के तेल से बनाएं मॉस्किटो रेपेलेंट –
इसके लिए 30ml पिघले हुए नारियल के तेल में 10 बूंद नीम का तेल डालकर इसे ठीक से मिला लें, अब इस रेपलेंट को स्प्रे बॉटल में डालकर रख लें। जब भी घर से बाहर निकलें तो इसे बॉडी के उन हिस्सों पर स्प्रे कर लें, जो कपड़ों से न ढके हों।
2. दालचीनी का तेल –
इसके लिए आप 30 से 40ml पानी में 10 बूंद दालचीनी का तेल डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें, इस मिश्रण को आप बॉडी पर लगा लेंगे तो दिनभर आपको मच्छरों से बचाव में मदद मिलेगी।
3. मिंट आयल –
यह मच्छरों को भगाने में बहुत ही कारगर होता है, मिंट ऑयल को आप अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपने घर में लगे प्लांट पर भी स्प्रे कर सकते हैं, इससे मच्छर आस – पास नहीं आते, इसके अलावा अगर पुदीना को पानी के साथ उबाल कर इसके पानी को कमरे में स्प्रे किया जाए तो इससे भी मच्छर भाग जाते हैं।
4. नारियल तेल और टी ट्री ऑयल से बनाएं रेपेलेंट –
इसके लिए 30ml पिघले हुए नारियल के तेल में 10 बूंदें टी ट्री ऑयल की अच्छे से मिला लें, इस रेपलेंट को आप स्प्रे बॉटल में डालकर स्टोर कर लें और जरूरत होने पर बॉडी पर स्प्रे करें।
5. लौंग के तेल से मॉस्किटो रेपेलेंट बनाने की विधि –
एक कटोरी में 10 से 12 बूंद लौंग का तेल, 3 से 4 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट और 3 से 4 चम्मच नींबू का रस लें। इसमें दो कप पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें, इस मिश्रण को अगर आप बॉडी पर दो से तीन बार लगाएंगे तो मच्छर आपसे दूरी बना लेंगे।


