क्राइमदेश दुनियाशहर एवं राज्य

प्रेम में बाधा बन रही पत्नी को पति ने ही उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की थी। प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को आरोपी पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था।

दरअसल 19 मार्च की रात को कोतवाली थाना क्षेत्र में मालोटिया वाली गली में पूजा कुशवाहा नामक महिला की घर में लाश मिली थी। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान थे। मृतका के पति पवन कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह ऑन लाइन दुकान चलाता है और रात को दुकान बंद करके घर लौटा तो पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करके विवेचना शुरू की l मृतिका के मायके पक्ष और मृतिका के पति बयानों से पुलिस का शक मृतिका के पति पवन पर गया तो पुलिस ने पवन की कॉल डिटेल निकलवाई। पुलिस को पवन की कॉल डिटेल में एक नंबर मिला जिस पर उसकी लम्बे समय से बात हो रही थी। जब पुलिस ने उस नंबर के बारे में पता किया तो वो भी हैरान रह गई। नंबर किसी महिला का निकला।

पवन का लम्बे समय से महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी भी करना चाहता था। जब कोतवाली टी आई धीरेन्द्र मिश्रा ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो दोपहर को महिला उस गली में आते जाते दिखी, बस फिर क्या था पुलिस ने मृतिका के पति पवन कुशवाहा और उस महिला को उठा लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो तोते की तरह दोंनो ने पूरी कहानी बयां कर दी

पुलिस ने बताया कि पवन घर आया तो उसकी पत्नी से प्रेमिका को लेकर कहा सुनी हो गई। पवन ने अपनी पत्नी को बुरी तरह मारा और अधमरा कर गंभीर हालत में छोड़ कर बाहर से ताला डालकर दुकान चला गया और फिर फ़ोन कर प्रेमिका से कहा कि वह घर जाकर पत्नी पूजा को खत्म कर दे। तभी हम दोनों की शादी हो सकती है l पवन की प्रेमिका के पास घर के बाहर लगे ताले की डुप्लीकेट चाबी भी। जो पवन ने उसे दे रखी थी तो पवन की प्रेमिका उसके घर पहुंची डुप्लीकेट चाबी से घर का ताला खोला और घायल पूजा का गला दबा कर हत्या की और चुपचाप बाहर निकल गई l पवन और उसकी प्रेमिका के हत्या की षड्यंत्र की पूरी कहानी सुनने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button