इस बार छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनायेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और प्रदेशवासियों को संबोधित एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर ने परिवार के कई सदस्यों को उनसे दूर कर दिया है, ऐसे दुख की घड़ी में जन्मदिन मनाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने अपील की है कि उनके शुभचिंतक अप्रत्यक्ष तरीके से ही उन्हें शुभकामनाएं भेजें। आपको बता दें कि रमन सिंह का कल जन्मदिन है।