ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायक की रिपोर्ट आई कोरोना संक्रमित…पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सदन की कार्यवाही जारी है और एहतियातन विधायकों का कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है. इसी दौरान बिंद्रानवागढ़ से बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी कोरोना से संक्रमित मिले है. बताया जा रहा कि विधायक का कोरोना टेस्ट एंटीजेन के जरिए हुआ है. वहीं विधायक के साथ एक पुलिसकर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बता दें कि आज विधानसभा सत्र की कार्यवाही का आखिरी दिन है. विधायक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कई विधायकों को क्वारनटाइन होकर कोरोना टेस्ट करवाना पड़ सकता है. संक्रमित मिलने के बाद सदन की कार्यवाही में शामिल सभी विधायकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button