UEFA Champions League 2025: रियाल मैड्रिड को हराकर आर्सेनल ने चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पेरिस सेंट-जर्मेन से होगा मुकाबला

UEFA Champions League 2025: रियाल मैड्रिड को हराकर आर्सेनल ने चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पेरिस सेंट-जर्मेन से होगा मुकाबला

रियाल मैड्रिड बनाम आर्सेनल (Photo: @Arsenal/X)

UEFA Champions League 2025: आर्सेनल ने पिछले सप्ताह लंदन में खेले गए क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 3-0 से जीत हासिल की थी और इस तरह से उसने रियाल मैड्रिड को कुल मिलाकर 5-1 से करारी शिकस्त दी. आर्सेनल ने इस तरह से पहली बार यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता जीतने की संभावना बरकरार रखी. सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पेरिस सेंट-जर्मेन से होगा. दूसरा सेमीफाइनल बार्सिलोना और इंटर मिलान के बीच खेला जाएगा.

यह भी पढें: UEFA Champions League 2025: इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में की एंट्री, बायर्न म्यूनिख को 4-3 से हराया

इस बार 15 बार का यूरोपीय चैंपियन रियाल मैड्रिड किसी तरह की ऐतिहासिक को वापसी नहीं कर पाया. अपने घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में उसके खिलाड़ी कोई जादू नहीं दिखा पाए.

यह 2020 के बाद पहला अवसर है जबकि रियाल मैड्रिड सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया. इस तरह से वह पिछले चार सत्र में तीसरी बार चैंपियंस लीग का चैंपियन बनने से भी चूक गया.

आर्सेनल और रियाल मैड्रिड में से कोई भी पहले हाफ में गोल नहीं कर पाया. बुकायो साका पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए लेकिन उन्होंने 65वें मिनट में मिकेल मेरिनो के पास पर गोल करके आर्सेनल को बढ़त दिलाई.

विनीसियस जूनियर ने इसके तुरंत बाद रियाल मैड्रिड की तरफ से बराबरी का गोल दागा. आर्सेनल की तरफ से दूसरा गोल गेब्रियाल मार्टिनेली ने इंजरी टाइम में किया. रियाल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे को चोटिल होने के कारण 75 मिनट के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button