#Social

Up News: दलित के घर पर फायरिंग,दहशत फैली


Up News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दलित युवक के घर पर फायरिंग के बाद जातीय तनाव फैल गया। दरअसल, रविवार रात क्षत्रिय समाज के युवकों ने दलित युवक के घर पर फायरिंग की। इस फायरिंग में गोली लगने से उसके घर की टंकी फट गई। युवक का आरोप है कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई, इसीलिए फायरिंग की गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और एसीपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंच गया।
पीड़ित ने जातिसूचक शब्द बोलने की दी तहरीर
यह मामला थाना एत्मादपुर के गांव बंगरा का है। गांव के युवक पंकज कुमार ने बताया कि गांव के युवकों ने उसे धमकाया। पंकज कुमार ने बताया कि वह घटना की सूचना देने छलेसर चौकी गया था, इसी दौरान रात साढ़े नौ बजे गांव के कुछ युवकों ने उसके घर पर फायरिंग कर दी। बताया गया कि गांव के ही करण सिंह के रिश्तेदार ने सिम्पी, रोहित, शिवा व 4 अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की तहरीर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी, पुलिस गांव में जांच कर रही है, आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला जुए के दौरान पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button