UPI में नई सुविधा, LPG सिलेंडर महंगा, बैंक 14 दिन बंद…

Rule Change : नई दिल्ली। 1 मार्च 2025 से देश में कई अहम नियमों में बदलाव हुए हैं, जो आम आदमी की जेब और बैंकिंग से जुड़े कई पहलुओं को प्रभावित करेंगे। इनमें LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, UPI में नई सुविधा, और बैंकिंग से जुड़े नए नियम शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इन प्रमुख बदलावों के बारे में-

Rule Change : LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी-
तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 6 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इस सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता और चेन्नई में इन सिलेंडरों के दाम क्रमशः 1913 रुपये और 1965.50 रुपये हो गए हैं। हालांकि, रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Rule Change : UPI में नई सुविधा-
1 मार्च से यूपीआई में बीमा प्रीमियम भुगतान को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए एक नई सुविधा जोड़ी गई है। “बीमा-ASB” (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट) के जरिए, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीहोल्डर अब अपने प्रीमियम भुगतान के लिए पहले से ही पैसे को ब्लॉक कर सकेंगे। पॉलिसी होल्डर की अनुमति के बाद ही भुगतान किया जाएगा।

Rule Change : म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में नॉमिनी जोड़ने के नए नियम-
अब से म्यूचुअल फंड और डीमैट फोलियो में एक निवेशक अधिकतम 10 नॉमिनी जोड़ सकता है। इसका उद्देश्य निवेशकों की संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और क्लेम न की जाने वाली संपत्तियों में कमी लाना है।

Rule Change : PNB में दो साल तक लेन-देन न होने पर अकाउंट बंद-
अगर आपके पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में दो साल तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो बैंक आपका अकाउंट डी-एक्टिवेट कर सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Rule Change : बैंक रहेंगे 14 दिन बंद-
होली और ईद-उल-फितर समेत इस महीने के कई त्योहारों पर 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, आप ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए 24 घंटे ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

Rule Change : एविएशन टर्बाइन ईंधन (ATF) की कीमत में कमी-
जेट ईंधन की कीमत में मामूली 0.23 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे नई कीमत 95,311.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button