Uttarakhand: नकली दवाओं पर सख्त हुए CM धामी, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Uttarakhand: नकली दवाओं पर सख्त हुए CM धामी, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

देहरादून, 7 सितंबर : उत्तराखंड में नकली दवाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सख्त रुख अपनाया है. रविवार को उन्होंने फिर से दोहराया कि लोगों को नकली दवाइयां किसी भी हालत में नहीं मिलनी चाहिए. अगर कोई दोषी पाया जाएगा या पकड़ा जाएगा, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के जैन भवन में आयोजित ‘उत्तराखंड समग्र जैन समाज’ सम्मेलन में हिस्सा लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “जैन सिद्धांतों का हमारी संस्कृति और दर्शन में विशेष स्थान है. जैन धर्म में सभी जीवों के कल्याण की भावना निहित है और अहिंसा जैन धर्म का मूल आधार है. जैन धर्म ने पूरे विश्व को यह शिक्षा दी है कि अहिंसा वीरों का धर्म है.” यह भी पढ़ें : Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन के दौरान पैर फिसलकर 3 युवक नदी में बहे, 1 को लोगों ने बचाया, नांदेड में 2 लोग अभी भी लापता

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नकली दवाइयों का मामला यह बड़ा गंभीर विषय है. हमें जगह-जगह पर नकली दवाओं को लेकर शिकायत मिल रही है. हमने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ हम कठोर कार्रवाई करेंगे. सीएम धामी ने कहा कि लोगों को नकली दवाइयां किसी भी हालत में नहीं मिलनी चाहिए. इससे पहले, शनिवार को सीएम धामी ने शासकीय आवास में बैठक के दौरान अधिकारियों को नकली दवाइयों के निर्माण और बिक्री पर सख्त रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी थी.

उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में व्यापक स्तर पर स्वदेशी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी खरीद में स्वदेशी उत्पादों और उपकरणों को प्राथमिकता दी जाए. साथ ही सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों में स्थानीय उत्पादों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित किया जाए. सीएम धामी ने यह भी कहा, “हमारी सरकार ने अपने दृष्टि पत्र में जनता से किए गए अनेक वादों को बीते 4 सालों में पूरा किया है. गतिमान कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं.”




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button