सत्य निकेतन हादसे को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे
Delhi दिल्ली। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हादसे के विरोध में एनएसयूआई के छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों के बीच मौजूद रहे। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद से छात्र संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हादसे को लेकर विरोध जताते हुए जिम्मेदारी तय करने और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
Source link

