राज्यपाल से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ममता चन्द्राकर ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर । प्रदेश के राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति मोक्षदा (ममता) चन्द्राकर ने सौजन्य भेंट की और उन्हें एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।




