#Social

सुदनी कोर्राम: महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की ओर


Narayanpur. नारायणपुर। प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसके तहत् नारायणपुर जिले की ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मातला निवासी सुदनी कार्राम भी इस योजना से लाभान्वित हो रही है।
सुदनी कोर्राम बताती है कि महतारी वंदन योजना के तहत् मेरे खाते में प्रतिमाह 1000 हजार रूपये की राशि अंतरित होती है। पहले मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस योजना के आने से अब मेरे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। प्रतिमाह 1000 हजार रूपये मिलने से मैं उन पैसों से घर की जरूरतों की सामग्री एवं बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर रही हूं। इस योजना से मेरे घर की खान पान में भी बहुत सुधार आया है। मुझ जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान है। पहले महीने का अंत आते-आते सोचना पड़ता था कि क्या ज़रूरी है और क्या टाल सकते हैं। लेकिन अब महतारी वंदन से जो पैसा मिलता है, उससे बच्चों की पढ़ाई में रुकावट नहीं आती और घर की छोटी-मोटी ज़रूरतें भी पूरी हो जाती हैं। अब उन्हें किसी दूसरे से पैसे उधार नहीं मांगना पड़ रहा है। उनकी सफलता यह दिखाती है कि सही दिशा और थोड़े से सहयोग से महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button