VIDEO: सड़क हादसे में गई 18 साल के बेटे की जान, परिजनों ने अंतिम संस्कार के साथ दफना दी उसकी पसंदीदा बाइक

VIDEO: सड़क हादसे में गई 18 साल के बेटे की जान, परिजनों ने अंतिम संस्कार के साथ दफना दी उसकी पसंदीदा बाइक

युवक के साथ परिजनों ने दफनाई उसकी पसंदीदा बाइक (Photo Credits: X)

VIDEO: सड़क पर वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही किसी पर भी भारी पड़ सकती है, कई बार सड़क हादसा (Road Accident) मौत की वजह भी बन जाता है. सड़क हादसों से जुड़ी कई दिल दहला देने वाली घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. इस बीच गुजरात (Gujarat) के खेड़ा जिले (Kheda District) के नाडियाद स्थित उत्तरसंडा गांव से भावुक करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें सड़क हादसे में 18 साल के एक युवक की मौत हो गई. परिजनों ने युवक का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करते हुए उसकी पसंदीदा बाइक को भी साथ में दफनाने का फैसला किया. युवक के परिजनों ने यह फैसला इसलिए किया, ताकि वो जिस बाइक से प्यार करता था, वह हमेशा उसके पास रहे. इसके अलावा परिजनों ने उसकी कई पसंदीदा चीजें भी उसके साथ दफना दी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक नाडियाद के उत्तरसंडा गांव में रहने वाला 18 वर्षीय कृष परमार अपनी रॉयल एन्फील्ड बाइक से जा रहा था, तभी गांव के पास उसकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. सड़क हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बारह दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें: Thane Road Accident: सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को 2.2 करोड़ रुपये का मुआवजा

मृत युवक के साथ परिजनों ने उसकी पसंदीदा बाइक को दफनाया

युवक की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया और परिवार वालों ने भारी मन से उसका अंतिम संस्कार किया, लेकिन उन्होंने युवक के अंतिम संस्कार के साथ उसकी बाइक और पसंदीदा चीजों को भी उसके साथ दफना दिया. परिजनों की मानें तो कृष को बाइक का शौक था और उसे अपनी रॉयल एन्फील्ड बाइक बहुत पसंद थी. हादसे वाले दिन भी वो अपनी बाइक से जा रहा था, इसलिए परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार के साथ उसकी पसंदीदा बाइक को दफना दिया.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button