VIDEO: ‘सभी महिलाएं हमारी माताएं बहनें…’: उत्तराखंड में बाइक राइडर युवती से अश्लीलता करने वाले मेरठ के तीन मनचले गिरफ्तार, पुलिस ने सिखाया सबक

VIDEO: 'सभी महिलाएं हमारी माताएं बहनें...': उत्तराखंड में बाइक राइडर युवती से अश्लीलता करने वाले मेरठ के तीन मनचले गिरफ्तार, पुलिस ने सिखाया सबक

Photo- X/@SachinGuptaUP

Uttarakhand Bike Rider Molestation: उत्तराखंड के हरिद्वार में हाईवे पर बाइक राइडर युवती से अर्धनग्न होकर अश्लील हरकतें करने वाले मेरठ के तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है. यह मामला 15 जून की रात वायरल वीडियो के बाद सामने आया, जिसमें मेरठ नंबर की इको कार (UP-15EH-2344) में बैठे कुछ युवक बाइक सवार युवती को देखकर अश्लील इशारे करते हुए नजर आए. युवती ने इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और आरोपियों की कार की नंबर प्लेट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. इसके साथ ही यूपी और उत्तराखंड पुलिस को टैग करके शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में कार मालिक देवेंद्र, चालक राहुल और अश्लील हरकतें करने वाला निखिल शामिल हैं. पुलिस ने इको कार को भी सीज कर दिया है.

ये भी पढें: Rescue of Tourists: उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाले में फंसी पर्यटकों से भरी जिप्सी, कई घंटों के बाद सभी को सुरक्षित निकाला बाहर (Watch Video)

बाइक राइडर युवती से अश्लीलता करने वाले 3 मनचले गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वे कान पकड़कर लंगड़ाते हुए चलते नजर आते हैं. इस दौरान वह बार-बार कहते दिख रहे हैं कि सभी महिलाएं हमारी माता-बहनें हैं, अब हम किसी से छेड़छाड़ नहीं करेंगे. मेरठ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी मनचलों की अच्छी तरह से खबर ली.

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. उत्तराखंड के मंगलौर थाने में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है.

सोशल मीडिया पर पुलिस की सराहना

पुलिस की इस सख्ती के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर पुलिस की सराहना कर रहे हैं. यह कार्रवाई उन लोगों के लिए भी सबक है जो सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड के नाम पर कानून तोड़ते हैं और महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करते हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button