#Social

VIDEO BREAKING: गुपचुप ठेले पर लड़ पड़ी पापा की परियां, फिर…


Palamu. पलामू। पलामू के मेदिनीनगर के सुरेश सिंह चौक पर पानी पुरी के लिए लड़कियों का दो ग्रुप आपस में भिड़ गया। लड़िकयों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। एक मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में सड़क किनारे पानी पुरी के ठेले पर लड़कियों को आपसे में लड़ते देखा जा सकता है। ये वीडियो सुरेश सिंह चौक चौराहे का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि दो लड़कियां पानी पुरी खाने आईं थी। इस बीच तीन लड़कियों का एक ग्रुप भी वहां पहुंचा। पानी पुरी को लेकर उनके बीच हल्की बहस हुई। इसके बाद मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। लड़ाई देखकर सड़क पर लोग जुटने लगे। इसी बीच एक आदमी आया और लड़कियों की लड़ाई छुड़वाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button