Vidisha Bus Accident: विदिशा में स्कूल बस पलटी, पिकनिक जा रहे 20 से ज्यादा छात्र हुए घायल, हॉस्पिटल में स्टूडेंट्स का इलाज जारी: VIDEO

Vidisha Bus Accident: विदिशा में स्कूल बस पलटी, पिकनिक जा रहे 20 से ज्यादा छात्र हुए घायल, हॉस्पिटल में स्टूडेंट्स का इलाज जारी: VIDEO

A school bus overturned from a bridge in Vidisha district (Credit-@VistaarNews)

Vidisha Bus Accident: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले (Vidisha District) में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. नटेरन पुलिस थाना क्षेत्र के जोहाद में बच्चों से भरी एक स्कूल बस (School Bus) पुल पार करते समय अनियंत्रित हो गई और नीचे नदी के किनारे जा गिरी.बस में कुल 48 छात्र सवार थे.हादसे में 20 से अधिक छात्र घायल हो गए, जिनमें से 5 बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

राहत की बात यह रही कि जिस स्थान पर बस गिरी वहां पानी नहीं था, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Bengaluru: स्कूल बस गड्ढे में पलटने से बाल-बाल बची; बच्चों को सुरक्षित निकाला गया- देखें वीडियो

बस नदी में पलटी 

पिकनिक के दौरान हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह बस स्कूल से बच्चों को पिकनिक (Picnic) पर ले जा रही थी. पुल पार करते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नीचे पत्थरों पर जा गिरा.बस के नीचे गिरते ही बच्चों में दहशत फैल गई. घायल छात्र मदद के लिए चिल्लाने लगे. बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और (Rescue Operation) शुरू किया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और राहत कार्य को तेज किया.

घायलों को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

रेस्क्यू के बाद घायलों को एम्बुलेंस (Ambulance) के जरिए हॉस्पिटल भेजा गया. कई बच्चों को गंजबसोडा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 5 छात्रों को विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है.

अशोक नगर से सांची जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि यह बस अशोकनगर (Ashoknagar District) के बहादुरपुर स्थित एक सरकारी स्कूल की थी. बस में 11वीं और 12वीं के छात्र और स्कूल स्टाफ मौजूद था, जो पिकनिक के लिए सांची जा रहे थे.

 




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button