Viral Video: चलती ट्रेन में इन्फ्लुएंसर रूपाली दीक्षित के सामने अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने दर्ज की शिकायत; जांच शुरू

Viral Video: चलती ट्रेन में इन्फ्लुएंसर रूपाली दीक्षित के सामने अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने दर्ज की शिकायत; जांच शुरू

इन्फ्लुएंसर रुपाली दीक्षित (Photo Credits: X)

चलती ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेवल इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर रूपाली दीक्षित (Rupali Dixit) की तरफ देखकर बेहद अश्लील और आपत्तिजनक शारीरिक इशारे करता नजर आ रहा है. यह घटना सोमवार, 29 जून 2026 को विवेक एक्सप्रेस में घटित हुई. वीडियो के इंटरनेट पर प्रसारित होने और लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के बाद, भारतीय रेलवे ने मामले का संज्ञान लेते हुए आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: अनोखा प्रदर्शन: छत्रपति संभाजीनगर में ‘पत्नी-पीड़ित’ पुरुषों ने मनाई ‘पिंपल पूर्णिमा’, कौवे और यमराज की पूजा की; देखें वायरल VIDEO

गेट पर खड़ी इन्फ्लुएंसर के साथ की बदसलूकी

पीड़ित इन्फ्लुएंसर रूपाली दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस घटना की जानकारी और वीडियो साझा किया. रूपाली के मुताबिक, वह विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15228) से सफर कर रही थीं. जब वह कोच के दरवाजे (गेट) के पास खड़ी थीं, तभी बगल के जनरल डिब्बे के गेट पर खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें देखकर लगातार गंदे और यौन संकेत वाले अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया.

रूपाली ने सूझबूझ दिखाते हुए उस व्यक्ति की इस हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “आज मैं विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही थी, जब मैं कोच के गेट पर खड़ी हुई तो इस शख्स ने बहुत गंदा व्यवहार किया और मुझे अश्लील इशारे दिए. वह ट्रेन के इंजन से दूसरे जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा था और दानकुनी जंक्शन पहुंचने वाला था.” यह घटना पश्चिम बंगाल के बोलपुर जंक्शन से दानकुनी के बीच की बताई जा रही है.

एक व्यक्ति ने इन्फ्लुएंसर रूपाली दीक्षित के सामने अश्लील इशारे किए

रेलवेसेवा ने प्रभावशाली रूपाली दीक्षित के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी

‘रेलवे सेवा’ और आरपीएफ ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही रेलवे के आधिकारिक शिकायत निवारण हैंडल तुरंत सक्रिय हो गए. रेल मंत्रालय के डिजिटल सपोर्ट विंग ‘रेलवे सेवा’ ने रूपाली की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनसे यात्रा का विवरण (PNR/UTS नंबर) और मोबाइल नंबर मांगा. इसके साथ ही रेलवे ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी शिकायत को आधिकारिक पोर्टल ‘रेल मदद’ (RailMadad) पर दर्ज कर लिया गया है.

रेलवे ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है

आरोपी की तलाश में आरपीएफ की छापेमारी

इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के ईस्टर्न रेलवे और हावड़ा डिवीजन के आधिकारिक हैंडल्स ने भी तत्परता दिखाई. आरपीएफ हावड़ा डिवीजन ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने दानकुनी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही बताए गए जनरल कोच की सघन तलाशी ली. हालांकि, तब तक आरोपी यात्री वहां से फरार हो चुका था और हुलिए से मैच करता हुआ कोई भी व्यक्ति डिब्बे में नहीं मिला.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. हावड़ा आरपीएफ ने अपने बयान में कहा, “संबंधित आरपीएफ अधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है. स्टेशनों और ट्रेनों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके.”




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button