आज से फिर दौड़ेगी राजधानी में बसे.. जानिए क्या होंगे नियम –
रायपुर । प्रदेश में आज से यात्री बसों का संचालन शुरू किया गया है। बता दें कि ट्रांसपोर्टरों ने आज से यात्री बसों को चलाने में अपनी सहमति जाहिर कर दी थी जिसके बाद छत्तीसगढ़ में आज से बसे चलने शुरू हो गई है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का संचालन शुरू होगा बताया जा रहा है कि बसों की संख्या निर्धारित कर दी गई है।
राज्य परिवहन विभाग ने ऑपरेटरों को बस चलाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। बसों में तीन सीटर पर अब दो सवारी ही बिठाई जाएगी, इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। बसों को सैनिटाइजर से सेनीटाइज किया जाएगा इसके साथ ही बस में मौजूद सभी को मास्क पहनना जरूरी होगा।
रायपुर से जगदलपुर के लिए हर 5 मिनट के अंतराल में 30 बसें चलेंगी पहले यह 110 बसों का रूट था इसी तरह रायपुर से बिलासपुर अब हर 10 मिनट में गाड़ियां जाएंगे इस रूट पर भी 30 बसें चलेंगी इसी प्रकार रायपुर से सरायपाली के लिए हर 5 से 10 मिनट में कुल 20 बसें चलेंगी।
रायपुर से बलोदा बाजार के लिए अब हर 7 मिनट में कुल 35 बसें चलेंगी इसके साथ ही रायपुर से गरियाबंद के लिए हर 15 मिनट में केवल 20 बसें ही चलेंगी पूर्व में इस रूट पर 75 बसें चलती थी। राजधानी से दुर्ग के लिए अब हर 2 मिनट में 40 बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह रायपुर से राजिम के लिए भी हर 2 मिनट में कुल 30 बसें चलाई जाएंगी।



