सेलून संचालक ने महिला कर्मचारी से किया दुष्कर्म, पत्नी ने की मदद
राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित स्टाइलिश गुरु सैलून के संचालक ने अपनी ही महिला कर्मचारी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. खास बात ये है कि रेप की घटना में उसकी पत्नी भी शामिल थी. जिसने पति को रेप करने में मदद की है. शिकायत के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रेप, छेड़छाड़ और एसटी-एससी एक्ट के तहत केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला स्टाइलिश गुरु सैलून में काम कर रही थी. 9 जनवरी को सैलून के ही संचालक उत्तम सेन ने उसके साथ रेप किया. महिला ने इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में की. पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गई. रविवार देर रात पुलिस ने संचालक उत्तम सेन, उसकी पत्नी हिना सिंह और अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर थाने ले आई.




