WTC Prize Money: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

WTC Prize Money: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 11 से 15 जून तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord’s) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. डब्लूटीसी के फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी टीम का एलान कर दिया हैं. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करते नजर आएंगे. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर को छोड़ सकते हैं पीछे; महज इतने रन बनाते ही कर देंगे कमाल

फिट हो चुके कैमरून ग्रीन वापसी के लिए तैयार हैं और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में खेलने की मंजूरी दे दी गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की कि वही 15 सदस्यीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद वेस्टइंडीज के तीन मैचों के टेस्ट दौरे में भी हिस्सा लेगी. दक्षिण अफ्रीका की टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की भी वापसी हो रही है, जो चोट के कारण घरेलू समर में नहीं खेल पाए थे. एनगिडी कैगिसो रबाडा, मार्को जानसन, डेन पैटर्सन और कॉर्बिन बॉश की तेज गेंदबाजी लाइनअप में शामिल हो गए हैं. केशव महाराज सेनुरान मुथुसामी के साथ स्पिन विभाग संभालेंगे.

इस बीच आईसीसी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि इस बार डब्ल्यूटीसी विजेता टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी. जबकि, फाइनल में हारने वाली टीम पर भी पैसों की बारिश जमकर होगी. फाइनल से पहले पहले आईसीसी ने एक बड़ी रकम का ऐलान किया है.

डब्लूटीसी 2023-25 ​​फाइनल के लिए कुल प्राइज मनी 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो पिछले दो सीजन की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है. जो भी टीम खिताब पर अपना कब्जा जमाएगी, उसे 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर मदिए जाएंगे. जो 2021 और 2023 दोनों में दिए गए 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर से काफी अधिक है. जबकि उपविजेता को 800,000 अमेरिकी डॉलर से 2.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. मतलब चैंपियन​ टीम को करीब 30 करोड़ 81 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं उपविजेता को 18 करोड़ 50 लाख रुपये मिलेंगे.

इस बार के वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया था. साउथ अफ्रीका ने अपने मैच जीतकर सबसे पहले फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका हराया था, वहीं भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. हाल ही में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 3-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी.

दोनों टीमों का स्क्वाड

दक्षिण अफ्रीका: बावुमा (कप्तान), डी ज़ोरज़ी, मार्कराम, मुल्डर, जानसन, रबाडा, महाराज, एनगिडी, बॉश, वेरिन्ने, बेडिंगहैम, स्टब्स, रिकेलटन, मुथुसामी और पैटर्सन.

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मैट कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर.



img




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button