#Social

बिजली उत्पादन के लिए वरदान बनी पार्वती नदी


Sainj. सैंज। सैंज में बहने वाली पार्वती नदी की निर्मल धारा बिजली उत्पादन के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रोजेक्ट के कैचमेंट क्षेत्रों में हुई बारिश व गर्मी से नदी नालों में पानी की आवक बढऩे से बिजली घर की टरबाइनें भी लगातार रफ्तार पकड़ रही है। जिसके चलते राष्ट्र की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी के बिजली प्रोजेक्ट पार्वती दो ने जबरदस्त बिजली उत्पादन कर सीने पर एक और तमगा जड़ दिया है। एनएचपीसी ने मात्र एक महीने में ही पार्वती प्रोजेक्ट चरण दो से बारह करोड़ मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन के साथ 90 करोड़ की कमाई की है। लिहाज़ा पीएमओ व ऊर्जा मंत्रालय ने भी खुशी जाहिर करते हुए बधाई संदेश भेजा है। सौगात वाली खबर यह भी है कि आर्थिक संकट से जूझ रही प्रदेश सरकार को भी पार्वती दो से लगभग बारह करोड़ रुपए की हर माह रॉयल्टी मिलेगी।
तो और मजे वाली बात यह भी है कि पार्वती प्रोजेक्ट चरण दो से मुफ्त बिजली के एवज में मिलने वाली एक फ़ीसदी राशि सैंज घाटी की प्रभावित पंचायतों को आवंटित की जाएगी। जिसे घाटी की ग्राम पंचायत धाऊगीएदुशाहड़ए बनोगीए रैलाए रैला दोए बरशैणी आदि पंचायतों के प्रभावित परिवारों में बांटा जाएगा। बताया जा रहा है कि पार्वती नदी की निर्मल लहरें प्रोजेक्ट के अनुकूल वहने से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। उधर पार्वती दो के प्रमुख एवं कार्यपालक निदेशक निर्मल सिंह ने बताया कि जल संसाधनों के उचित उपयोग व परिचालन से यह सब संभव हो पा रहा है। इसके लिए पार्वती के तमाम अधिकारी कर्मचारी व मजदूर वर्ग बधाई के पात्र हैं। बहरहाल एनएचपीसी ने एक महीने में ही पार्वती पावर हाउस से 90 करोड रुपए कमाकर प्रदेश सरकार की झोली के अलावा पंचायतों को भी मालामाल कर दिया है।
पार्वती प्रोजेक्ट चरण दो में चारों बिजली टरबाइनें सफलतापूर्वक उत्पादन कर रही है। ऊर्जा सेक्टर में पार्वती प्रोजेक्ट एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।
निर्मल सिंह, कार्यपालक निदेशक एनएचपीसी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button