#Social

Anil Mishra का प्रदेशीय एथलेटिक्स चयनकर्ता पैनल में हुआ चयन


Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: बेसिक शिक्षा विभाग में जिला व्यायाम शिक्षक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा मठिया पडरौना कार्यरत अनिल कुमार मिश्र को प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु ट्रैक इवेंट में चयनकर्ता/निर्णायक नियुक्त किया गया। भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य हरिवंश सिंह द्वारा जारी पत्र में आगामी 4 नवंबर से 8 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित होने वाली 68 वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स विद्यालय प्रतियोगिता के सब अंडर 14, 17 व 19 वय वर्ग बालक-बालिका हेतु अनिल कुमार मिश्र के उक्त चयन पर बीएसए डा.

रामजियावन मौर्य, डीआईओएस रवीन्द्र सिंह, विजय कुमार राय, रवि कुमार निषाद जिला क्रीड़ाधिकारी, सचिन कुमार युवा अधिकारी कुशीनगर, बीईओगण सुरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ प्रभात कुमार राय, रजनीश कुमार द्विवेदी, मुकेश नारायण मिश्र, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, अमितेश कुमार, जयंत भारती , अमित कुमार चौहान, जया राय, रीता गुप्ता, नंदकिशोर यादव, व्यायाम शिक्षक मदन प्रसाद यादव, अमित कुमार तिवारी, अमित श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह ,शंकर दयाल पाठक, नित्यानंद चौबे , अमिताभ कुमार त्रिपाठी,प्रमोद कुमार जायसवाल, पवन कुमार व समस्त शैक्षिक संगठनों के अध्यक्ष, मंत्रीगण, अध्यापकों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button