#Social

अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में अनिका जोशी फस्र्ट


Una. ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में छात्र-छात्राओं के बीच अंग्रेज़ी व हिंदी भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पांचवी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में स्कूल के 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, दृष्टिकोण में परिपक्वता, प्रभावशाली वाक शैली के साथ माधुर्य और विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा एवं विद्यालय अध्यक्षा अदिति

शर्मा ने की।

शिक्षिकाओं में पूजा शांडिल्य, रेनू शर्मा, अलका ठाकुर, दीप्ति शर्मा, सृष्टि शर्मा, पूजा जोशी, नीलम कुमारी, पूजा कुमारी, अंजु, रेनू मनकोटिया, बबीता व राजीव शर्मा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं से अनिका जोशी ने प्रथम, बारहवीं से राधिका ने द्वितीय तथा अनुराधा ने तृतीय स्थान हासिल किया। दसवीं से आरुष और प्रतिभा प्रथम, दीपांशी और पलक द्वितीय, वेदांत और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। नवमी से प्रथम रीत, द्वितीय सीरत कौर और तृतीय कृतिका धीमान रही। आठवीं में प्रथम शाश्विता और आराध्या ठाकुर, द्वितीय आस्था और निवेदिता वहीं तृतीय कनिष्का रही। सातवीं में प्रथम रिद्धि रही। छठी में अविका और सृव्या प्रथम रही। पांचवी में प्रथम स्थान पर आरव कौशिक, द्वितीय स्थान पर वान्या व ओमान्शी तथा तीसरे स्थान पर अक्षज शर्मा रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button