अंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने पोती मिट्टी, मचा बवाल

इस दौरान रायगढ़ महापौर जीवर्धन चैहान, रायगढ़ जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, भीम आर्मी के पदाधिकारी मौजूद रहे. उन सभी ने कहा कि संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के चेहरे पर जिस ढंग से मिट्टी पोतकर अपमानित किया गया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है. उन्होंने आगे कहा कि जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट और थाने से लगे चौक में प्रतिमा के साथ ऐसा घटिया कृत्य होना कई सवालों को खड़ा करता है. सभी ने मिलकर प्रशासन से मांग की है कि ऐसा करने वाले आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. अज्ञात आरोपी को ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए. वहीं मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. चूंकि मौके पर CCTV फुटेज उपलब्ध नहीं है, इसलिए आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला जाएगा।
Source link


