अमेरिका ने ईरान पर बढ़ाया दबाव, सेंटकॉम ने होर्मुज स्ट्रेट पर और सख्त नाकाबंदी की

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, ”अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकेबंदी को लगातार और सख्ती से लागू कर रही है। तीन अगस्त तक अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने 44 व्यावसायिक जहाजों का रास्ता बदलवाया है, दो जहाजों को निष्क्रिय किया है, और दो जहाजों पर चढ़कर उनकी जांच की है। ट्रंप ने सोमवार को पोस्ट जारी कर ईरानी नेतृत्व को ‘दोहरे चरित्र वाला’ बताया। ट्रंप ने कहा कि वह एक तरफ तो अमेरिका के साथ बातचीत के लिए गिड़गिड़ाते रहते हैं और बैठक तय होते ही खुलेआम कहते फिरते हैं कि कोई बातचीत नहीं हो रही है। यहां तक कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी बड़े-बड़े दावे करने लगते हैं।
दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘अप्रत्यक्ष वार्ता’ से जुड़े दावे को सिरे से खारिज कर दिया। बाघेई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “किसी प्रतिनिधि का स्वागत करने या फिर किसी को बातचीत के लिए भेजने की हमारी कोई योजना नहीं है। फिलहाल हमारी यूएस से कोई बातचीत नहीं चल रही है।”
Source link



