आबकारी उड़नदस्ता टीम की छापेमारी में 13 बीयर और 106 इंजेक्शन बरामद

इसी दौरान टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि बूढ़ा बगीचा, राजपुर में सूरज सोनी अपने घर और दुकान से नशीले इंजेक्शन खुलेआम बेच रहा है। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में तुरंत सूरज सोनी के घर और दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान किचन रूम से एक थैली में 53 रेक्सोजेसिक और 53 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए। सूरज सोनी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को 11 अक्टूबर 2025 को राजपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश मिला। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन और अन्य प्रकार के नशे से मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। अरुण कुमार सिंह और सूरज सोनी की गिरफ्तारी से बलरामपुर जिले में नशा तस्करी और अवैध शराब बिक्री के मामलों में एक कड़ी चेतावनी भी दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस या आबकारी टीम को तुरंत दें।
Source link



