छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

मोदी की सभा में ये क्या कह दिया डिप्टी सीएम ने कि मोदी भी हो गए प्रभावित

छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की तारीफ की है। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में करोड़ों रुपए की सौगात दी है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा कि मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि केंद्र सरकार ने कभी हमारे राज्य से भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब भी हमने केंद्र से मांगा हमें वहां से हर बार मिला है।

सिंहदेव ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे पीएम मोदी का स्वागत करने का मौका मिला। टीएस सिंहदेव ने इस दौरान पीएम मोदी को सर कहकर भी संबोधित किया। इसके पहले मंच में पीएम मोदी और टीएस सिंहदेव आपस में चर्चा करते दिखाई दिए। सिंहदेव का भाषण खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने उनसे हाथ भी मिलाया।

क्या कहा सिंहदेव ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा कि राज्य में हर 10 में से 1 व्यक्ति सिकलसेल से ग्रसित है। इनके लिए केंद्र के जरिए जो काम कर रहा है, मैं उसका शुक्रिया करता हूं। उन्होंने कहा कि राज्य ने उन सभी उत्तरदायित्वों का पालन किया, जो राज्य के क्षेत्र के हैं। संघीय ढांचे को इसी तरह आगे लेकर जाएंगे। मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि मैंने भेदभाव महसूस नहीं किया।

एक साथी के रूप में हक से हमने केंद्र सरकार से हो भी मांगा है हमें मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस संघीय ढांचे की व्यवस्था को इसी तरह आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में साझा भागीदारी से काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button