आरजेडी और कांग्रेस को देश में बदलाव नहीं दिखता तो चश्मा पहन लें: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

आरजेडी और कांग्रेस को देश में बदलाव नहीं दिखता तो चश्मा पहन लें: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

पटना, 17 अप्रैल : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पटना दौरे को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है. चिर-परिचित अंदाज में विरोधियों को सलाह दी कि अगर विकास नहीं दिखता तो ‘चश्मा’ पहन लें. गिरिराज सिंह ने कहा, ” 24 अप्रैल को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन होने जा रहा है, जो बदलते बिहार की तस्वीर को दर्शाता है. अब यह बदलता हुआ बिहार है. अगर आरजेडी और कांग्रेस को यह बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है, तो उन्हें चश्मा पहन लेना चाहिए. बीते दस वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने का काम किया है, वह अपने आप में मिसाल है.”

उन्होंने इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक पर भी निशाना साधा. गिरिराज सिंह ने कहा, “बैठक हो या ना हो, इसका कोई फर्क नहीं पड़ता. सवाल यह है कि इंडिया अलायंस बना किस लिए है? तेजस्वी यादव कहते हैं कि अगर वे आए, तो वक्फ बोर्ड का बिल लागू नहीं होने देंगे. यह सीधे तौर पर संविधान को चुनौती देना है. जो कानून दिल्ली में पास होता है, वही संविधान है. क्या बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं? मुर्शिदाबाद की घटनाओं की याद दिलाकर लोगों को डराया जा रहा है, लेकिन बिहार के लोगों को बंगाल नहीं बनने देना है.” यह भी पढ़ें : ईडी की छापेमारी के बाद ईजमाईट्रिप ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने से इनकार किया

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे सत्ता के लिए राजनीति कर रही हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने राजधर्म का पालन नहीं कर रही हैं. बोले, “बंगाल में हिंसा हो रही है, हत्या का दौर जारी है और यह सब उनके संरक्षण में हो रहा है.”

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की इमामों के साथ हुई बैठक पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी ने मुस्लिम नेताओं के साथ तो बैठक की, लेकिन बंगाल में हिंदुओं पर जो हमले हुए, उन पीड़ितों से कभी नहीं मिलीं. यह वोटबैंक की राजनीति है. ‘बांटो और राज करो’ की नीति के तहत वे केवल मुसलमानों को ही समझ रही हैं, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी की खुशहाली के लिए वक्फ बोर्ड में परिवर्तन करने का कदम उठाया है.”




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button